✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

BMC Election 2026: अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  15 Jan 2026 04:08 PM (IST)
BMC Election 2026: अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार को सुबह 7:30 बजे से वोटिंग हो रही है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी. बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे. अक्षय कुमार से जॉन अब्राहम और परेश रावल तक तमाम सेलेबस ने अपने वोट डाले और साथ में मैसेज भी दिया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति का योगदान मायने रखता है.

1

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सबसे पहले वोट डालने पहुंचे थे. उन्होंने कहा, आज बीएमसी की वोटिंग है और यह दिन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है. आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है. मुंबई के सभी लोगों से अपील है कि वे घर से निकलें और वोट करें. हम अक्सर शिकायत करते हैं कि पानी नहीं आ रहा, बिजली नहीं है, कचरा सड़कों पर पड़ा है और रोड खराब हैं. लेकिन अब शिकायत करने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का समय है. अगर हम सही प्रशासन चाहते हैं तो हमें वोट डालकर सही लोगों को चुनना होगा. अगर मुंबईकर का असली हीरो बनना है, तो डायलॉगबाजी नहीं, आकर सीधे वोटिंग करें.

2

जॉन अब्राहम भी वोट डालने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पहुंचे. उन्होंने वोट डालने के बाद इंक लगी फिंगर भी फ्लॉन्ट की.

3

परेश रावल ने भी जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

4

श्रद्धा कपूर भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची थी. वहीं अपना वोट देने के बाद व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रहीं स्त्री 2 एक्ट्रेस ने अपनी इंक लगी फिंगर भी फ्लॉन्ट की.

5

सोनाली बेंद्रे अपने बेटे और पति के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंची थीं. इस दौरान सोनाली येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

6

भाग्यश्री ने भी अपने पति और बच्चों के साथ अपना वोट डाला और फिर मीडिया को पोज देते हुए स्याही लगी फिंगर भी फ्लॉन्ट की.

7

अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने भी बीएमसी चुनाव में हिस्सा लिया. ट्विंकल ने मतदान के बाद अपने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि वोट डालना हमें थोड़ा नियंत्रण और अपनी कहानी पर अधिकार देता है. मैं वोट इसलिए डाल रही हूं, क्योंकि यह मेरी आदत बन चुकी है. साथ ही मुझे उम्मीद भी है कि मेरा वोट कुछ बदलाव ला सकता है.''

8

नाना पाटेकर तीन घंटे का सफर कर वोट डालने पहुंचे थे. अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नाना पाटेकर ने कहा , ''वोट डालना हमारे अस्तित्व की पहचान है. इसलिए मैं सुबह-सुबह पुणे से निकला और मुंबई आया. मैंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.'' उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • BMC Election 2026: अक्षय कुमार, श्रद्धा कपूर समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.