✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जवानी में कुनिका सदानंद अपनी खूबसूरती से लूट लेती थीं महफिल, अब वायरल हो रहीं तस्वीरें

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  11 Sep 2025 10:45 PM (IST)
जवानी में कुनिका सदानंद अपनी खूबसूरती से लूट लेती थीं महफिल, अब वायरल हो रहीं तस्वीरें

कुनिका सदानंद इन दिनों सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में नजर आ रही हैं. वैसे तो आज भी एक्ट्रेस की खूबसूरती पर कई लोग कायल हैं लेकिन जवानी के दिनों में बला की हसीन दिखती थीं कुनिका सदानंद.

1

कुनिका सदानंद ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. इसके बाद अपने टैलेंट और खूबसूरती का जलवा बिखेर जल्द ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली. अब उनके जवानी की दिनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

2

अदाकारा अपने खूबसूरत चेहरे और अदाओं से सभी का दिल अपने नाम कर लेती थीं. 90 के दशक में हसीना की गिनती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती थी. अपने नेगेटिव रोल से कुनिका सदानंद ने खूब वाहवाही लूटी थी.

3

एक्ट्रेस की इन वायरल तस्वीरों को देख के उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है. अब हसीना की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है. हर कोई उनकी इन फोटोज पर दिल खोल कर प्यार बरसा रहा है.

4

आपको बता दें, एक्ट्रेस ने 28 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत की और 1988 में हॉरर फिल्म कब्रिस्तान से फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने 'राजा की आएगी बारात', 'कोयला', 'गुमराह' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में काम किया. उस दौर में भी एक्ट्रेस ने सभी को अपने फैशन सेंस से दीवाना बना दिया.

5

हर कोई उनके स्टाइलिश ड्रेसेज और फैशन सेंस का फैन था. दर्शक कुनिका के इन्हीं अदाओं पर अपना दिल हार बैठते थे. लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के साथ कुनिका सदानंद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं. एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो 6 साल तक कुमार सानू संग सीक्रेट रिलेशनशिप में रही हैं.

6

हसीना ने बताया कि कुमार सानू के शादीशुदा होने के वजह से उन्होंने अपना रिश्ता छुपाया और दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया और बाद में अपनी राहें अलग कर ली.

7

कुनिका सदानंद की भी दो शादियां हो चुकी हैं और वो 2 बेटों की मां बनीं. अब वो बतौर सिंगल मदर अपने बेटों के साथ रहती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • जवानी में कुनिका सदानंद अपनी खूबसूरती से लूट लेती थीं महफिल, अब वायरल हो रहीं तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.