बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान वसूलते हैं इतनी मोटी रकम, आंकड़ा जानकर उड़ जाएंगे होश

टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस को दर्शक खासा पसंद करते हैं. क्योंकि इसे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट करते हैं. उनके अनोखे अंदाज की होस्टिंग लोगों को खूब भाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए एक्टर करोड़ों रुपए की फीस वसूलते हैं.
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के जानकार सूत्रों ने हाल ही में सलमान खान की फीस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस बार भाईजान ने शो के लिए अपनी फीस काफी बढ़ा दी है.
सूत्रों के अनुसार सलमान खान बिग बॉस 18 में एक हफ्ते के लिए 15 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं. इस हिसाब से एक महीने की उनकी फीस 60 करोड़ रुपए होगी.
वहीं अगर ये शो 15 हफ्तों तक चलता है तो एक्टर इससे करीब 250 करोड़ की कमाई कर लेंगे. बता दें कि पिछले सीजन में सलमान खान ने 12 करोड़ प्रति एपिसोड कमाए थे.
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. अब जल्द ही एक्टर ‘सिकंदर’ में दिखाई देंगे.
सलमान खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. जिसका पोस्टर भी एक रिलीज हो चुका है.
वहीं बात करें बिग बॉस 18 की तो इसमें आपको 16 पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे. इस लिस्ट में शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी जैसे स्टार्स शामिल है.
बिग बॉस 18 बीती रात यानि 6 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. शो का ग्रैंड प्रीमियर कल रात 9 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था.