Bigg Boss 15: कंटेस्टेंट्स को इस बार सलमान खान छोड़ने वाले हैं जंगल में, देखिए Bigg Boss 15 के जंगली घर की इनसाइड तस्वीरें
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 24 Sep 2021 08:54 AM (IST)

बिग बॉस 15
1
बिग बॉस का 15वां सीजन (Bigg Boss 15) 2 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है. ऐसे में शो से जुड़े अप्डेट्स काफी तेजी से आ रही हैं. इसी बीच अब घर की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
2
घर की इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि इस बार शो की थीम जंगल पर आधारित होने वाली है.
3
हर बार की तरह ही इस बार भी घर का इंटीरियर बेहद अलग और शानदार अंदाज में डिजाइन किया गया है.
4
घर के अंदर के इस व्यू को देखने के बाद लग रहा है कि जैसे ये किसी फॉरेस्ट की तस्वीरें हैं.
5
घर के अंदर का इंटीरियर भी बेहद जबरदस्त अंदाज में डिजाइन किया गया है. इस तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इस शो के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
6
पिछले सीजन की तुलना में इस बार बिग बॉस का शो कुछ ज्यादा ही चैलेंजिंग होने वाला है.