एकता कपूर के घर पहुंची 'भूत बंगला' की स्टारकास्ट, प्रमोशन के फोटोज हुईं वायरल

अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म के लीड रोल निभाने वाले एक्टर अक्षय कुमार और राजपाल यादव को एकता कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया. उनकी ये प्रमोशन की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है.
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं.
हाल ही में उन्हें एकता कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया, ये फोटोज प्रमोशन के दौरान की है.
अक्षय कुमार काफी कूल अंदाज में नजर आए. उन्होंने पैप्स को जमकर पोज भी दिए.
फिल्म के प्रोमेशन के दौरान अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव और फिल्म के फिल्ममेकर प्रियदर्शन भी नजर आए.
वहीं राजपाल यादव ने भी वहां पर मौजूद पैप्स के सामने पोज दिए.
बता दें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी फिल्मों के बाद फिर एक साथ नजर आने वाली है.
बता दें फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. ये फिल्म इस साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है.