Dance Deewane के सेट से Bharti Singh ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज, कहा- इस वीकेंड करेंगे गणपति बप्पा का स्वागत
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपना वजन कम कर सबको चौंका दिया है. भारती सिंह खाने-पीने को लेकर सख्त रही हैं और उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है. कॉमेडियन भारती सिंह का हर अंदाज निराला है. उनकी कॉमेडी टाइमिंग की दुनिया दीवानी है. भारती सिंह एक बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं.
भारती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कई फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो बेहद की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. अब तक उनकी फोटोज को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और इस पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
बता दें कि भारती सिंह एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक अच्छी एक्ट्रेस भी हैं. वह दर्शकों के बीच 'लल्ली' के नाम से काफी लोकप्रिय हैं. इसके अलावा उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' की टिली यादव के नाम से भी जाना जाता है. भारती सिंह द्वारा शेयर की फोटो में वो ग्रीन कलर के लहंगे में ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं.
फोटो को शेयर करने के साथ भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा, इस वीकेंड हम गणपति बप्पा का स्वागत करेंगे. डांस दीवाने 3 मैं आप सब दर्शन करने आएंगे न’
भारती सिंह न सिर्फ एक अच्छी कॉमेडियन हैं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज भी रह चुकी हैं. उनकी शूटिंग में उन्हें गोल्ड मेडल से भी नवाजा जा चुका है. भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिम्बाचिया से शादी की. वह पेशे से एक लेखक और अभिनेता हैं.
दरअसल, हर्ष और भारती की पहली मुलाकात 2007 में टीवी के मशहूर शो कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी. भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी के मशहूर शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी. दोनों पति-पत्नी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई दे चुके हैं.