✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बेटे अभिमन्यु दस्सानी के बर्थडे पर भाग्यश्री ने शेयर कीं अनदेखी फोटोज

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  22 Feb 2026 05:43 PM (IST)
1

भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे अभिमन्यु के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा कि 'तुमने मेरी जिंदगी बदल दी. प्यार में लिपटा एक अनमोल तोहफा... मेरे सपने, मेरी दुनिया... तुम ही मेरी जिंदगी की रोशनी हो. मेरी बाहों में समाया वह नन्हा सा खुशी का पिटारा, जो सिर्फ मेरा था... आज वही एक समझदार, होनहार और मजबूत इंसान बन गया है, जिस पर हम गर्व से भरोसा कर सकते हैं.'

Continues below advertisement
2

उन्होंने आगे लिखा, 'जब मैं इस पूरे सफर को याद करती हूं, तो चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है. इन हर एक तस्वीर में एक खास याद बसी हुई है. अभिमन्यु भगवान की कृपा और रोशनी हमेशा तुम पर यूं ही बनी रहे. जन्मदिन मुबारक हो.'

Continues below advertisement
3

पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरें बेहद खास हैं, जिसमें भाग्यश्री अपने नवजात बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं. छोटे से बच्चे को उन्होंने बड़े प्यार से थामा हुआ है. यह तस्वीर मां और बेटे के जुड़ाव की खूबसूरत झलक देती है.

4

एक और तस्वीर में छोटे अभिमन्यु अपने जन्मदिन पर केक काटते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बो-टाई पहनी हुई है और माता-पिता के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर बताती है कि परिवार ने हर छोटे पल को कितनी खूबसूरती से सजाया है.

5

बचपन की एक फोटो में अभिमन्यु हाथ में खिलौना लिए मासूम अंदाज में बैठे हैं. वहीं 1996 की एक तस्वीर में उनके चेहरे पर पेंट लगा हुआ है, जो उनके स्कूल के दिनों की मस्ती और शरारतों की याद दिलाती है. इन तस्वीरों से साफ है कि अभिमन्यु का बचपन बहुत खुशहाल रहा.

6

एक हालिया तस्वीर में मां-बेटे दोनों काले कपड़ों में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. अब वह छोटे बच्चे नहीं, बल्कि एक समझदार और आत्मनिर्भर युवा बन चुके हैं. भाग्यश्री ने उन्हें अपना 'पिलर ऑफ स्ट्रेंथ' यानी मजबूत सहारा बताया है.

7

बता दें, भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के शाही पटवर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्हें सांगली की राजकुमारी भी कहा जाता है.

8

फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बावजूद उन्होंने अपनी सादगी और संस्कारों को हमेशा बनाए रखा. भाग्यश्री ने 1990 में बिजनेसमैन हिमालय दस्सानी से शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी और फिल्मों से दूरी बना ली. ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया.

9

अभिमन्यु दस्सानी ने 2018 में फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वह फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आए. वहीं उनकी बहन अवंतिका दस्सानी ने वेब सीरीज 'मिथ्या' से अभिनय की शुरुआत की. दोनों ही अपने-अपने तरीके से इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

10

कुछ सालों के ब्रेक के बाद भाग्यश्री ने दोबारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा. वह रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में अपने पति के साथ नजर आई. अब वह जल्द ही रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'राजा शिवाजी' में दिखाई देंगी, जो 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • बेटे अभिमन्यु दस्सानी के बर्थडे पर भाग्यश्री ने शेयर कीं अनदेखी फोटोज
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.