एक्सप्लोरर
Uunchai से पहले इन फिल्मों में दिखीं दोस्ती की बेहतरीन मिसाल, लिस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक
Amitabh Bachchan स्टारर फिल्म ‘उंचाई’ चार दोस्तों की कहानी है. लेकिन ये पहली फिल्म नहीं है जिसमें दोस्ती की कहानी दिखाई गई हो. इससे पहले भी कई फिल्मों में दोस्ती की अद्भुत मिसाल पेश की गई है.
वो फिल्में जिनमें दिखाई गई दोस्ती की कहानी
1/5

काय पो छे - अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'काय पो छे' भी तीन दोस्तों की कहानी है. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह, राजकुमार राव और अमित साध ने मेन लीड में नजर आए थे.
2/5

याराना - अमिताभ बच्चन और अमजद खान स्टारर फिल्म 'याराना' में भी दोस्ती की अनोखी मिसाल पेश की गई है. फिल्म दो दोस्तों पर आधारित है. जिनमें एक अमीर और दूसरा गरीब होता है. जिसमें से अमीर दोस्त दूसरे को सिंगर बनाता है. फिल्म की कहानी बेहद ही भावुक कर देने वाली है.
Published at : 11 Nov 2022 07:16 PM (IST)
और देखें


























