✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सामंथा-नागा से पहले अभिषेक-ऐश्वर्या से लेकर निक प्रियंका तक इन स्टार्स के तलाक की भी उड़ चुकी हैं अफवाहें, जीते हैं Happy Married Life

एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क   |  19 Sep 2021 07:16 AM (IST)
सामंथा-नागा से पहले अभिषेक-ऐश्वर्या से लेकर निक प्रियंका तक इन स्टार्स के तलाक की भी उड़ चुकी हैं अफवाहें, जीते हैं Happy Married Life

बॉलीवुड सेलेब्स

1

इन दिनो साउथ के सुपर स्टार सामंथा और नागा चैतन्य के बीच तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हुईं हैं. यहीं नहीं दूसरी तरफ अश्लील वीडियो केस के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा के बीच भी अफवाह है कि सबकुछ ठीक नहीं है. आईए आपको उन सेलेब्स के बारे में बतातें है जिनके तलाक को लेकर पहले खबरें आई लेकिन वो अफवाह निकली.

2

सामंथा और नागा चैतन्य के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है ये खबरें उस वक्त सुर्खियां बन गईं जब सामंथा ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अक्किनेनी सरनेम को हटाकर एस कर लिया. यही नहीं सामंथा चैतन्य के पिता नागार्जुन की जन्मदिन पार्टी में भी शामिल नहीं हुई थी. हालांकि इस बारे में अभी दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई हैं लेकिन फैंस को इन खबरों ने परेशान जरूर कर दिया है.

3

अश्लील वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा की गिरफ्तारी के बीच दोनों के तलाक की अफवाहें भी तेज हैं. हालांकि अभी तक तो ये सब अफवाह ही साबित हो रहा है.

4

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी साल 2017 में हुई थी. उस वक्त ऐसे कयास लगाए गए कि दोनों की शादी 117 दिनों के भीतर टूट जाएंगी लेकिन इस जोड़ी ने इन खबरों को झूठा साबित कर दिया 

5

टीवी के पॉपुलर कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत सिंह भी शानदार कैमिस्ट्री शेयर करते हैं. कुछ समय पहले इनके तलाक की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोंरी थीं.

6

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल के अलग होने की भी कई बार अफवाहें सामने आईं, लेकिन जॉन ने इन तमाम अफवाहों को झूठा करार दिया है. और ये कपल आज भी अच्छी शादीशुदा जिन्दगी गुजार रहे हैं.

7

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को भी अपने तलाक की अफवाहों से जूझना पड़ा. लेकिन अभिषेक ने साफ कर दिया था कि ऐश्वर्या जानती हैं कि वो उन्हें कितना प्यार करते हैं और मुझे पता है कि वो अभिषेक को कितना प्यार करतीं हैं. 'मेरी शादी और मेरी जिंदगी मीडिया के कहने से तय नहीं होगी'.

8

टीवी अभिनेता जय भानुशाली और माही विज के भी अलग होने की खबरें सामने आईं लेकिन दोनों ने मजबूती से इन खबरों को झूठा करार दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • सामंथा-नागा से पहले अभिषेक-ऐश्वर्या से लेकर निक प्रियंका तक इन स्टार्स के तलाक की भी उड़ चुकी हैं अफवाहें, जीते हैं Happy Married Life
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.