✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'बॉर्डर 2' से पहले देख डाले सनी देओल की ये शानदार फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  15 Jan 2026 11:14 AM (IST)
'बॉर्डर 2' से पहले देख डाले सनी देओल की ये शानदार फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और एक बार फिर सनी देओल का दमदार अंदाज चर्चा में है. इससे पहले कि सनी देओल दोबारा देशभक्ति और एक्शन से भरपूर किरदार में नजर आए हैं. आइए नजर डालते हैं उनकी उन शानदार फिल्मों पर जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और जो आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देखी जा सकती हैं.

1

‘बॉर्डर 2’ की चर्चा के बीच सनी देओल की उन फिल्मों को याद करना जरूरी है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और लोगों के बीच जबरदस्त पहचान बनाई. नीचे उन सभी फिल्मों के बारे में अलग-अलग बताया गया है जिन्होंने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाए.

2

सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट मानी जाने वाली ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. तारा सिंह के रोल में उनकी दमदार वापसी को लोगों ने खूब सराहा. फिल्म ने भारत ही नहीं विदेशों में भी शानदार कमाई की और वर्ल्डवाइड करीब 686 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं.

3

साल 2001 में आई ‘गदर’ आज भी सनी देओल की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. देशभक्ति और प्यार की कहानी ने लोगों के दिल जीत लिए थे. उस दौर में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए दुनियाभर में करीब 132.6 करोड़ रुपये कमाए थे. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

4

कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरी ‘यमला पगला दीवाना’ में सनी देओल के साथ बॉबी देओल नजर आए थे. दोनों भाइयों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 88.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

5

जेपी दत्ता की वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी. देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल का किरदार आज भी लोगों को याद है. थिएटर में फिल्म ने जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया और बॉक्स ऑफिस पर 64.98 करोड़ रुपये कमाए.ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले पर उपलब्ध है.

6

इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ सनी और बॉबी देओल तीनों एक साथ नजर आए थे. कॉमेडी से भरी इस कहानी को दर्शकों ने पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 48.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

7

एक्शन और रोमांस से भरपूर ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में सनी देओल का अलग अंदाज देखने को मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए करीब 44.08 करोड़ रुपये की कमाई की. ये ऑनलाइन रेंट या खरीद के लिए अलग प्लेटफॉर्म्स पर मिल सकती है.

8

‘इंडियन’ में सनी देओल एक दमदार और पावरफुल रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी और उनके एक्शन को लोगों ने पसंद किया. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 41.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिलहाल इसे अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

9

साल 2007 में रिलीज हुई ‘अपने’ एक इमोशनल फैमिली ड्रामा थी. इस फिल्म में देओल फैमिली को एक साथ देखने का मौका मिला. कहानी और इमोशन की वजह से फिल्म को पसंद किया गया और इसने करीब 38.81 करोड़ रुपये कमाए. इस मूवी को आप आराम से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

10

‘सिंह साब द ग्रेट’ में सनी देओल एक मजबूत और ईमानदार किरदार में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और वर्ल्डवाइड करीब 38 करोड़ रुपये की कमाई की. ये एक्शन-ड्रामा फिल्म पहले अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • 'बॉर्डर 2' से पहले देख डाले सनी देओल की ये शानदार फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.