फिर लौटा वॉर मूवीज का ट्रेंड, धुरंधर- बॉर्डर 2 के बाद अब आने वाली हैं ये देशभक्ति से भरी फिल्में, चेक करें लिस्ट

धुरंधर और बॉर्डर 2 की सफलता के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर देशभक्ति फिल्मों का दौर लौट आया है. आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो देश के जज्बे, शौर्य और बलिदान की कहानियां बड़े पर्दे पर दिखाएंगी. लोगों के बीच इन फिल्मों को लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है.
सनी देओल की‘बॉर्डर 2’ बाद बॉलीवुड में एक बार फिर देशभक्ति और वॉर फिल्मों का ट्रेंड तेज होता दिख रहा है. आने वाले समय में कई ऐसी फिल्में लाइनअप में हैं जो देश के लिए जोश, जज्बा और गर्व से भर देने वाली हैं. इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फरवरी के महीने में अजय अनिरुद्ध के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वीर मुरारबाजी - द बैटल ऑफ पुरंदर’ रिलीज होने वाली है. ये फिल्म मराठा योद्धा मुरारबाजी देशपांडे की बहादुरी पर आधारित है और इसमें युद्ध और देशप्रेम का दमदार तड़का देखने को मिलेगा.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था. 2025 की इस हिट फिल्म का क्रेज 2026 में भी बना हुआ है.
अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ आने वाला है जिसमें एक बार फिर रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.
सलमान खान की देशभक्ति फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी इसी लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. चित्रांगदा सिंह के साथ बनी ये मूवी 2020 में हुए भारत-चीन गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.
प्रभास स्टारर फिल्म ‘फौजी’ को हनु राघवपुडी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे जबकि जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगस्त 2026 के आसपास रिलीज हो सकती है.
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ भी देशभक्ति की थीम पर बनी है. शिव रवैल के निर्देशन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी. खास बात ये है कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.