ज्वैलरी से लदे रहने वाले इस सिंगर के घर में हैं सोने की कुर्सियां, गणेश भगवान की 1000 मूर्तियां, देखें इनसाइड तस्वीरें

बॉलीवुड के पॉपुलर दिवंगत सिंगर बप्पी लहिरी का घर सिर्फ घर नहीं, बल्कि उनके संगीत और शौक की झलक है. . हाल ही में उनके पोते ने उनके आलीशान घर की झलक दिखाई है, जिसे उन्होंने कथित तौर पर 1983 में 19.32 लाख रुपये में खरीदा था. आइए देखते हैं सिंगर के इस आलीशान घर की इनसाइड फोटोज.
सिंगर बप्पी लहिरी का घर बहुत ही आलीशान है. हाल ही में उनके पोते रेगो ने पिंकविला संग बातचीच में घर की झलक दिखाई, साथ ही कई अनोखी बातें भी बताईं.
रेगो ने बातचीत में बताया उनके दादाजी (बप्पी लहिरी) ने ये घर 1983 में खरीदा था. बाहर से देखने में ये आपको सिंपल सा दिखेगा लेकिन इसके अंदर कई आलीशाल चीजें हैं. उनके घर के अंदर एक बड़ा हॉल है, जिसमें उनके अवॉर्ड्स से एक कोना भरा हुआ है.
रेगो ने बताया कि हमारे घर में सब कुछ सोने का है. जिस मेज पर दादाजी खाना खाते थे वो भी सोने की थी. सिंगर का गोल्ड के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं था. वो हमेशा सोने के गहनों से लदे नजर आते थे, यही शौक उनके घर की सजावट में भी साफ दिखाई देता था. उनके घर में सोने की कुर्सी भी हैं.
बता दें, रेगो ने बताया कि उनके घर में किशोर कुमार की एक ऐसी तस्वीर मौजूद है जिसे उनकी आखिरी तस्वीर माना जाता है, मेरे दादाजी ने जब इसे क्लिक किया था वो एक गाना रिकॉर्ड कर रहे थे. इस फोटो के 12 घंटे पर उनका देहांत हो गया था.
रेगो ने याद करते हुए आगे बताया कि उनके दादा जी गणेश भगवान के बहुत बड़े भक्त थे. उन्होंने कहा कि इस घर में दादा दी के पास भगवान गणेश की 1000 मूर्तियां हैं.
सिंगर के घर में एक साउंड प्रूफ कोना भी है जहां उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए. रेगो ने बताया, 'यह घर का दिल है, लगभग एक पवित्र जगह. उन्होंने डिस्को डांसर, तम्मा तम्मा और अपने कई हिट गाने इसी कमरे में गाए थे.
रेगो ने अपने दादाजी का 'हॉल ऑफ फेम' भी दिखाया, जहां कई रेगो इंस्ट्रूमेंट्स रखे थे. रेगो ने एक पुराने तबला और हारमोनियम के बारे में बात करते हुए बताया कि दादा जी के पास सौ साल पुराने इंस्ट्रूमेंट्स हैं. वे इसी इंस्ट्रूमेंट्स को कोलकाता से अपने साथ मुंबई लाए थे. इसी से उनका करियर गोल्ड होने लगा.