एक्सप्लोरर
Bad Newz Worldwide BO Collection Day 4: दुनियाभर में 'बैड न्यूज' मचा रही धमाल, वर्ल्डवाइड विक्की कौशल की फिल्म हुई 50 करोड़ के पार
Bad Newz Worldwide Collection: विक्की कौशल की लेटेस्ट रिलीज बैड न्यूज को दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म वर्ल्डवाइड ऑडियंस द्वारा खूब पसंद की जा रही है.
आनंद तिवारी निर्देशित और विक्की कौशल स्टारर ‘बैड न्यूज़’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की शुरुआत काफी दमदार रही थी और ओपनिंग वीकेंड पर भी इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की. फिलहाल देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘बैड न्यूज़’ धमाल मचा रही है.
1/7

‘बैड न्यूज़’ के ट्रेलर और फिल्म के सॉन्गस तौबा-तौबा और जानम की वजह से रिलीज से पहले ही इस फिल्म का काफी बज बन गया था. वहीं ये फिल्म 19 जुलाई को देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की.
2/7

इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
Published at : 23 Jul 2024 11:46 AM (IST)
और देखें

























