एक्सप्लोरर
स्लीव्लेस ब्लाउज और लहरिया साड़ी... कड़कड़ाती ठंड में एयरपोर्ट पर दिखा नेशनल क्रश वामिका गब्बी का सिजलिंग लुक
Wamiqa Gabbi Lehariya Saree Look: इन दिनों 'नेशनल क्रश' बनीं वामिका गब्बी फिल्म 'बेबी जॉन' के बाद से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर देसी लुक में देखा गया जिसकी फोटोज वायरल हैं.
वामिका गब्बी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस दौरान उन्हें साड़ी में देखा गया जिसमें वे बेहद हसीन दिख रही थीं. उनके एयरपोर्ट लुक की फोटोज वायरल हो रही हैं.
1/7

वामिका गब्बी एयरपोर्ट पर ब्लू कलर की लहरिया साड़ी पहने दिखाई दीं. इसे उन्होंने पिंक कलर की स्लीव्लेस और बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था.
2/7

इस दौरान वामिका ने अपने बाल हाफ ओपन रखें और नो जूलरी रखा. अपने लुक को एक्ट्रेस ने बिना मेकअप के सिर्फ लिप्स्टिक के साथ पूरा किया.
3/7

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं वामिका ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. इस दौरान उनकी साड़ी हवा में लहराती नजर आई.
4/7

बता दें कि वामिका गब्बी हालिया रिलीज फिल्म 'बेबी जॉन' में दिखाई दी थीं. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे.
5/7

अब वामिका के हाथ एक और फिल्म आ गई है. वे अदिवी शेष के साथ फिल्म 'जी 2' में नजर आएंगी.
6/7

वामिका गब्बी ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने बचपन में ही हिंदी फिल्म 'जब वी मेट' से अपना शानदार बॉलीवुड डेब्यू किया था.
7/7

एक्ट्रेस अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म 'जुबली' में भी नजर आई थीं.
Published at : 08 Jan 2025 06:19 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड























