✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'बागी 4' ने तोड़े टाइगर श्रॉफ की इन फिल्मों के सारे रिकॉर्ड, बस एक रह गया बाकी, ये टूटा तो अक्षय भी हो जाएंगे पीछे

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  11 Sep 2025 05:02 PM (IST)
'बागी 4' ने तोड़े टाइगर श्रॉफ की इन फिल्मों के सारे रिकॉर्ड, बस एक रह गया बाकी, ये टूटा तो अक्षय भी हो जाएंगे पीछे

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 4' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म फैंस को थिएटर में खूब एंटरटेन कर रही है और फैंस भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. लेकिन अब टाइगर श्रॉफ के फैंस को ये जानकार खुशी होगी कि एक्टर पोस्ट कोविड सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.

1

टाइगर श्रॉफ हमेशा ही अपने फैंस को अपनी फिल्मों के जरिए इंप्रेस करने में कामयाब होते हैं. दर्शक भी उनके स्टंट्स और एक्टिंग स्किल्स की काफी सराहना करते हैं और हर बार ही उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

2

आजकल टाइगर श्रॉफ अपनी लेटेस्ट फिल्म बागी 4 को लेकर सुर्खियों में हैं. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. मेकर्स और दर्शकों को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

3

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का 'कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स' और 'द बंगाल फाइल्स' से महाक्लैश भी देखने को मिला लेकिन अपने दमदार स्टोरीलाइन से फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर खींच ही लिया.

4

सैक्निल्क के रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है और अब भी कमा रही है. अगर ऐसे ही कमाती रही तो ये फिल्म कोरोना महामारी के बाद रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की सभी मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ देगी.

5

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर 'हीरोपंती 2' एक्टर की पोस्ट कोविड फिल्म है जो थिएटर्स में 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने मिक्सड रिस्पॉन्स दिया और बॉक्स ऑफिस पर इसने 21.5 करोड़ का ही कलेक्शन किया. 'बागी 4' ने टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को मात दे दी है.

6

पोस्ट कोविड रिलीज हुई टाइगर की दूसरी फिल्म की बात करें तो वो 'गणपत' है. ये फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में आई और इसने अपने खाते में महज 13.02 करोड़ ही जमा किए. अब टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट फिल्म ने इसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

7

तीसरी फिल्म पर गौर करें तो वो टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' है. ये मूवी पिछले साल 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 65.96 करोड़ की कुल कमाई की. अब अगर 'बागी 4' इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर पाती है तो टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • 'बागी 4' ने तोड़े टाइगर श्रॉफ की इन फिल्मों के सारे रिकॉर्ड, बस एक रह गया बाकी, ये टूटा तो अक्षय भी हो जाएंगे पीछे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.