संगीत सेरेमनी में खूब नाचे केएल राहुल तो दूल्हे को मुंह चिढ़ाती दिखीं अथिया शेट्टी, सामने आईं वेडिंग की अनसीन फोटोज

अथिया शेट्टी वेडिंग फोटोज
अथिया और केएल राहुल की वेडिंग फोटो अलग-अलग सेरेमनी की हैं, मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर में केएल राहुल, अथिया शेट्टी के गाल खींचते नजर आ रहे हैं. अथिया भी लाइट शेड लहंगे में बेहद क्यूट लग रही हैं.
एक तस्वीर में अथिया शेट्टी अपने गर्ल गैंग के साथ चिल करती नजर आ रही हैं, अथिया की मेहंदी सेरेमनी भी शाही अंदाज में हुई थी.
अथिया नये जमाने की क्लासी दुल्हन हैं जो लाज-शर्म छोड़कर कैमरे के सामने मुंह चिढ़ाती नजर आईं.
इस फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि, केएल राहुल ने अपनी संगीत सेरेमनी कमरतोड़ डांस किया होगा.
बेटी और दामाद के साथ एक्टर सुनील शेट्टी भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं, अथिया की शादी की ये अनदेखी तस्वीरें बेहद प्यारी हैं.
कुछ दिन पहले अथिया शेट्टी ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें कपल खिलखिलाते हुए नजर आये थे.
अथिया शेट्टी की रोका सेरेमनी की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है.
इसी साल 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए थे, कपल ने 4 साल डेटिंग के बाद एक-दूसरे को हमसफर चुन लिया.