Birthday Special: पत्नी रेणुका के साथ इस आलीशान घर में रहते हैं आशुतोष राणा, यहां देखिए दोनों के आशियाने की Inside तस्वीरें

आशुतोष राणा के लग्जरी घर की तस्वीरें
आशुतोष राणा ने अपना एक्टिंग करियर साल 1995 में सीरियल ‘स्वाभिमान’ से शुरू किया था. लेकिन एक्टर को असली फेम साल 1998 में आई फिल्म ‘दुश्मन’ से मिला था. इस फिल्म से एक्टर ने लोगों के दिलों में खूब दहशत पैदा की थी और वो रातोंरात स्टार पहचान बन गए थे.
आज आशुतोष राणा का नाम सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि बंगाली, मराठी, तेलेगु और तमिल फिल्मों में भी काफी फेमस है. यही वजह है कि एक्टर आज करोड़ों के घर और गाड़ियों के मालिक है.
आशुतोण राणा मुंबई में अपनी पत्नी और खूबसूरत एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के साथ एक आलीशान घर में रहते हैं. जिसकी तस्वीरें दोनों कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं.इसकी कीमत करोड़ों में है.
ये एक्टर के घर का लिविंग एरिया है. जहां पर उन्होंने व्हाइट सोफा लगाया हुआ है. लिविंग के पीछे आपको घर की बालकनी की भी झलक दिखाई देगी. जहां कई सारे पौधे लगे हुए हैं.
वहीं आशुतोष राणा और रेणुका के घर में आपको एक बड़ी सी लाइब्रेरी भी दिखाई देगी. जहां कई सारी किताबें रखी गई है.
एक्टर के पास सिर्फ आलीशान घर ही नहीं बल्कि कई महंगी गाड़ियां भी है. उनके गैराज में पजेरो, BMW X1 जैसी कार शामिल है.
बात करें आशुतोष राणा की नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये करीब 55 करोड़ रुपए है. एक्टर फिल्मों के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा कमाते हैं.