अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की इंगेजमेंट में सजा सितारों का मेला, सेकंड प्रेग्नेंसी रयूमर्स के बीच स्पॉट हुईं सोनम कपूर

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. आज हसीना की सगाई है जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने स्टाइलिश अवतार में फंक्शन में चार–चांद लगा दिया. यहां देखिए तस्वीरें.
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई में शनाया कपूर को भी देखा गया. रेड आउटफिट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं. पैप्स ने इस स्पेशल ओकेशन पर एक्ट्रेस को बहुत परफेक्ट तरीके से कैप्चर किया है.
रेड हेवी डिजाइनर आउटफिट में शनाया कपूर इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है. इसके साथ उन्होंने ग्लौसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. कंट्रास्टिंग ज्वैलरी में उनका ओवरऑल लुक बहुत प्यारा लग रहा है.
शनाया के बाद एक्ट्रेस की मां महीप कपूर ने भी खूबसूरती से इवेंट में चार–चांद लगा दिए. बेटी की तरह ही उन्होंने भी रेड आउटफिट में चार– चांद लगा दिए. इसके साथ ही उनके बेटे जहान कपूर को भी अंशुला की सगाई में देखा गया.
वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने भी इवेंट में पहुंचकर लाइमलाइट अपने नाम की. पत्नी जाह्नवी देसाई संग पैपराजी ने उन्हें स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया. कपल ने भी पैप्स के सामने जमकर पोज दिए.
बहन की सगाई में अर्जुन कपूर भी बन–ठन कर पैप्स के सामने नजर आएं. वायरल तस्वीरों में उनका ये डैशिंग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. पर्पल कलर के स्टाइलिश कुर्ते में अर्जुन कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं.
अर्जुन कपूर के करीबी दोस्त और कॉस्टयूम डिजाइनर कुणाल रावल ने भी अंशुला कपूर के इंगेजमेंट में शिरकत की. पत्नी संग उनका ये स्टाइलिश अंदाज फैंस के दिल में अपनी जगह बना रहा है.
तो वहीं प्रेग्नेंसी रयूमर्स के बीच सोनम कपूर को भी पैप्स ने स्टाइलिश आउटफिट के साथ स्पॉट किया. एक्ट्रेस ने फ्यूजन वेयर कैरी किया था. एक बार फिर उन्होंने अपने जबरदस्त फैशन सेंस ये साबित किया कि उन्हें फैशन आइकन क्यों कहा जाता है.