Arjun Kapoor House : ऐसा है बॉलीवुड के 'इशकजादे' का आशियाना, देखिए अर्जुन कपूर के घर के Inside तस्वीरें

देखिए अर्जुन कपूर के घर की तस्वीरें
अर्जुन कपूर मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में शामिल जुहू में एक अपार्टमेंट में रहते हैं. अर्जुन कपूर अपनी मां और बहन के काफी करीब हैं. शायद यही वजह है कि अर्जुन के घर को उनकी मां और बहन अंशुला ने डिजाइन किया है.
इस घर के लिविंग रूम में आपको व्हाइट रंगों का इस्तेमाल दिखता है. लिविंग रूम में इलेक्ट्रिक ब्लू वेलवेट काउच, विंग्ड चेयर्स एक अलग ही कॉम्बिनेशन तैयार करती हैं.
अर्जुन कपूर के घर के अंदर की तस्वीरों से साफ है कि इसे बेहद करीने से सजाया गया है.
ब्लैक फ्रेम में लगाई गई यादगार तस्वीरें हों या फिर दीवार पर टंगी उल्टी साइकिल का मिनिएचर, सब कुछ इस घर को बाकियों से अलग करता है.
अर्जुन कपूर के बेडरूम की बात करें तो ये काफी कोजी हैं. यहां परिवार के यादगार लम्हों की तस्वीरों के साथ ही बेहद सोबर लुक रखा गया है.
इंडस्ट्री में नई पीढ़ी के एक्टर्स में अलग पहचान बना चुके अर्जुन कपूर ने इशकजादे फिल्म से डेब्यू किया था.
इन दिनों एक्टर मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और वक्त-वक्त पर मलाइका के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं.