एक्सप्लोरर
RCB की आईपीएल जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, कपल के स्टाइलिश अंदाज पर फिदा हुए फैंस
Anushka-Virat: 3 जून को आईपीएल मैच के फिनाले में विराट कोहली की आरसीबी ने 18 साल बाद जीत दर्ज की. इस खुशी में अनुष्का स्टेडियम में झूमती नजर आईं थीं. अब कपल को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया
अनुष्का शर्मा इन दिनों खुशी के मारे सातवें आसमान हैं. उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली की टीम आरसीबी ने 18 साल के बाद आईपीएल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद विराट को स्टेडियम में इमोशनल होते भी देखा गया था. इस दौरान अनुष्का उन्हें चियर करते और संभालते नजर आई थीं. इसके बाद ये जोड़ी बेंगलुरु में आरसीबी की विनिंग परेड में भी नजर आई. इन सबके बीच आज ‘विरुष्का’ को एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया.
1/9

अनुष्का शर्मा को गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पर अपने क्रिकेटर पति विराट संग धांसू एंट्री लेते देखा गया.
2/9

कपल इस दौरान स्टाइलिश लुक में दिखा.
3/9

जहां विराट ने व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ कैप और गॉगल्स से अपना लुक कंपलीट किया था.
4/9

तो वहीं अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम के साथ गॉग्लस लगाए हुए नजर आईं.
5/9

विराट और अनुष्का का ये कॉम्फी लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
6/9

वहीं कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
7/9

कपल आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद से लगातार साथ नजर आ रहा है.
8/9

फैंस को भी इस जोड़ी को साथ में देखना बेहद पसंद है. फिलहाल तो विराट और अनुष्का आईपीएल में मिली जीत को एंजॉय कर रहे हैं.
9/9

शायद अब ये जोड़ी विदेश के लिए रवाना हुई है.
Published at : 05 Jun 2025 11:21 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























