✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Anushka Sharma Shoe Collection: बेहद शानदार है Anushka Sharma का शूज कलेक्शन, 2 लाख रुपए के सैंडिल से लेकर गुच्ची के पूल स्लाइड कर देंगे हैरान

एबीपी न्यूज वेब डेस्क   |  09 Sep 2021 10:03 AM (IST)
1

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं. वो हमेशा अपने आउटफिट्स और लुक का ध्यान रखती हैं. उनका हर स्टाइल फैंस को काफी पसंद आता हैं. वेस्टर्न लुक के साथ वो ट्रेडिशनल साड़ी और लहंगे में भी किसी से कम नहीं लगती. देश के सबसे अमीर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बना रखी हैं. शादी के बाद भी वो अपने कलेक्शन पर खास ध्यान देती हैं, तमाम आउटफिट्स के अलावा उनके पास जूतों का भी बेहद शानदार कलेक्शन हैं. उनके वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक महंगे और शानदार शूज और सेंडिल हैं. आईए आपको दिखाते हैं उनके शूज कलेक्शन की एक झलक.

2

ये तस्वीर उस वक्त की है जब अनुष्का अपनी फिल्म सुई धागा का प्रमोशन कर रही थीं. अनुष्का ने यहां Alexandre Birman ब्रांड के हाई हील्स पहने हुए थे. ब्लैक कलर के ये हील्स उनकी ड्रेस के साथ काफी स्टाइलिश लग रहे थे. इनकी कीमत 1.2 लाख रुपए हैं.

3

पिछले दिनों अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए साउथेम्प्टन गई थीं, इसी दौरान उन्होंने अपनी ये फोटो शेयर की थी. जिसमें उनका कैजुअल लुक दिखाई दे रहा था. अनुष्का ने अपने बाल खोले हुए थे और पैरों में GUCCI ब्रांड का पूल स्लाइड पहना था जिसकी कीमत 31 हजार रुपए हैं.

4

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. कुछ वक्त पहले उनकी फोटो फॉर्ब्स की मैगजीन के लिए फ्रंट पेज पर छपी थी. इस फोटो में उन्होंने मेहंदी कलर की स्टाइलिश आउटफिट केरी किया था. इसके साथ उन्होंने Givenchy ब्रांड के सेंडिल पहने थे. इन गिवेंची सैंडिल की कीमत 2 लाख रुपए तक थी.

5

अपनी फिल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का शर्मा को एक बार ब्लू कलर की शर्ट और डेनिम के साथ स्पॉट किया गया था. अनुष्का ने फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ एक फोटो अपने इंस्टा पर भी शेयर की थी. इस दौरान अनुष्का ने पैरों में नारंगी रंग के हील सेंडिल पहने थे. ये Intoto Heels थे. इन हील्स की कीमत 1.5 लाख रुपए थी.

6

अनुष्का शर्मा ने इस फोटो में फ्लैट बैली पहनी हैं. उनके ये फुटवेयर Christian Louboutin ब्रांड के हैं. इस ब्रांड के फुटवेयर काफी एक्सपेंसिव होते हैं. इनकी कीमत 1.25 लाख रुपए हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • Anushka Sharma Shoe Collection: बेहद शानदार है Anushka Sharma का शूज कलेक्शन, 2 लाख रुपए के सैंडिल से लेकर गुच्ची के पूल स्लाइड कर देंगे हैरान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.