कंगना की जेल में मेहमान बनकर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, कैदियों पर अत्याचार करती दिखेंगी मणिकर्णिका की ये दो हसीनाएं

कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे
कंगना रनौत की जेल में अत्याचारी खेल खेलने के लिए अंकिता लोखंडे लॉकअप के सेट पर पहुंच चुकीं हैं.
कैदियों के लिए यह दो प्यारी सी मुस्कान भरे चेहरे, बड़ी मुसीबत खड़ी करते नजर आएंगे.
हाल ही में अंकिता लोखंडे ने कंगना से हुई लॉकअप के सेट पर मुलाकात की हसीन तस्वीरें शेयर की हैं. और फिर एक बार पुराने दिनों को याद किया है.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है कि - कंगना रनौत की जेल में बिताया हर लम्हा मुझे खूब पसंद आया, मजा आ गया. और हां आप सभी के लिए आज मैं एक स्पेशल सरप्राइज लेकर आई हूं. आज का एपिसोड देखना बिल्कुल भी मत भूलिएगा #लॉकअप
अब देखने वाली बात होगी कि कंगना की अत्याचारी जेल में आकर अंकिता लोखंडे क्या धूम मचाने वाली हैं.
जो भी हो लेकिन अंकिता और कंगना को फिर एक बार साथ देखने में दर्शकों को खूब मजा आने वाला है. मणिकर्णिका की यह जोड़ी फिर एक बार साथ मिलकर धूम मचाने को तैयार बैठी है.
इस दौरान इन दोनों हसीनाओं के स्टाइलिश आउटफिट्स के भी खूब चर्चे हुए. मिनिमल मेकअप के साथ इन दोनों ने अपने लुक को कंप्लीट किया.