एक्सप्लोरर
अनिल कपूर से पहले ये सितारे भी ठुकरा चुके हैं 'पान मसाला' का ऐड, करोड़ो के ऑफर को मारी लात
बॉलीवुड से लेकर साउथ के तमाम स्टार्स को पान मसाला एड करने के लिए करोड़ों के ऑफर दिए गए थे. हालांकि इन सितारों ने एड करने से इंकार कर दिया. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.
फिल्मी सितारों के देश और दुनियाभर में खूब फैंस होते हैं जो उनकी लाइफ से काफी प्रभावित होते हैं. ये फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को काफी फॉलो करते हैं और उनकी तरह ही लाइफस्टाइल जीने की कोशिश भी करते हैं. इस लिहाज से सितारों को अपनी चीजों को लेकर काफी सतर्क रहना पड़ता है ताकि उनके किसी काम के चलते लोगों पर गलत प्रभाव ना पड़े. बता दें कि पहले, अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख की पान मसाला ब्रांडों का प्रचार करने के लिए लोगों ने खूब आलोचना की थी. बाद में अक्षय ने घोषणा की कि वह ऐसे विज्ञापनों का हिस्सा नहीं बनेंगे.आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे सितारों के बारे में बताएंगें जिन्होंने करोड़ों का ऑफर मिलने के बावजूद पान मसाला के एड को करने से साफ इंकार कर दिया.
1/8

पान मसाला एड को ठुकराने वाले एक्टर्स की लिस्ट में लेटेस्ट नाम अनिल कपूर का शामिल हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर को पाना मसाला एड के लिए 10 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे.
2/8

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, "हां, अनिल कपूर को एक प्रमुख पान मसाला कंपनी ने एक अट्रैक्टिव ऑफर के साथ कॉन्टेक्ट किया था. हालांकि, उन्होंने तुरंत मना कर दिया. उनका मानना है कि उनके पास अपने फैंस और दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी है और वे उन प्रोडक्ट्स को एंड्रोस नहीं कर सकते जो पब्लिक हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं.”
Published at : 23 Oct 2024 10:09 AM (IST)
और देखें


























