ये हैं अनन्या पांडे की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक हुई थी 100 करोड के पार

अनन्या पांडे ने डेब्यू के बाद से कई फिल्मों में काम किया है और धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनी ली हैं. भले ही उनकी हर फिल्म सुपरहिट न रही हो लेकिन कुछ फिल्मों ने कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया हैं. यहां हम अनन्या पांडे की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें से एक फिल्म 100 करोड़ के पार भी गई थी.
बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है. साल 2019 में डेब्यू करने के बाद अनन्या ने कमर्शियल एंटरटेनर से लेकर सीरियस सब्जेक्ट वाली फिल्मों तक में काम किया है. भले ही उनकी हर फिल्म सुपरहिट न रही हो लेकिन कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जरूर की है. आइए जानते हैं अनन्या पांडे की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में.
ड्रीम गर्ल 2- अनन्या पांडे के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है ड्रीम गर्ल 2. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे. कॉमेडी और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की और अनन्या के करियर में बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2- करण जौहर की इस फिल्म से अनन्या ने बॉलीवुड में कदम रखा था. टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ आई इस फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से ज्यादा तारीफ न मिली हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी. डेब्यू फिल्म होते हुए भी इसने करीब 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
पति पत्नी और वो- कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ आई यह रोमांटिक कॉमेडी अनन्या के करियर की अहम फिल्मों में से एक रही है. फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को लोगों ने काफी पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 85 करोड़ रुपये की कमाई की और अनन्या की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई.
केसरी चैप्टर 2- ये फिल्म बड़े बजट और सीरियस कहानी के साथ रिलीज हुई थी. अनन्या इस फिल्म में अहम रोल में नजर आई हैं. भले ही फिल्म उम्मीद के मुताबिक हिट न हो पाई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 120 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया था. जिससे ये उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो गई है.
लाइगर- विजय देवरकोंडा के साथ बनी फिल्म लाइगर अनन्या पांडे के करियर की चर्चित फिल्मों में से एक रही. ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट था जिसे हिंदी और साउथ दोनों ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया था.
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने इंडिया में करीब 41.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अनन्या के लिए ये बड़े लेवल पर काम करने का अहम एक्सपीरियंस साबित हुई.