अनन्या पांडे ने ताज महल के किए दीदार, खूब तस्वीरें भी कराई क्लिक

अनन्या पांडे ने हाल ही में ताज महल से अपनी तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों को देख ऑडियंस उनके पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. आप भी देखिए अनन्या पांडे के वाह ताज मोमेंट की कुछ झलकियां.
हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा अनन्या पांडे ने आज सुबह अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट वायरल हो गया है. इसके साथ ही अनन्या के इन तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
अदाकारा ने अपने वाह ताज मोमेंट को फैंस के साथ शेयर किया. दुनिया के 7वें अजूबे में अनन्या पांडे ने अपने कुछ खूबसूरत पल बिताए.
अनन्या पांडे ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में 'वाह ताज' लिखा. इसके साथ ही उन्होंने बैकग्राउंड में जोधा अकबर की फिल्म का जश्न–ए–बाहारा गाना लगाया. फैंस अदाकारा की खूबसूरती के नशे में डूबे हुए हैं.
इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने डार्क ब्लू और मस्टर्ड प्रिंट की डीप नेक ड्रेस कैरी की थी. आपके मेकअप को मिनिमल रखते हुए उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी से अपना ये लुक कंप्लीट किया.
दरअसल अनन्या पांडे की ताज महल पहुंचने की खास वजह ये है कि अदाकारा वहां अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करते नजर आएंगी.
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने ये तस्वीर शेयर की वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगी. इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे. इस फोटो में जैकी श्रॉफ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन भीड़ू लिखे इस लॉकेट से अभिनेता की पहचान हो रही है.
बता दें, अब अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी. कार्तिक आर्यन के साथ ये उनकी दूसरी बड़ी फिल्म होने वाली है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे. लेकिन इसके पहले अनन्या को करण जौहर द्वारा 'चांद मेरा दिल' में देखा जाएगा. ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी.