✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

अनन्या पांडे ने पहनी बांधनी साड़ी, पटोला कॉर्सेट ब्लाउज पर टिकी हर किसी की नजर

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  12 Oct 2025 06:51 PM (IST)
अनन्या पांडे ने पहनी बांधनी साड़ी, पटोला कॉर्सेट ब्लाउज पर टिकी हर किसी की नजर

11 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. इस दौरान अनन्या पांडे ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली. अदाकारा ने अपने स्पेशल आउटफिट से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

1

अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें अनन्या पांडे बला की खूबसूरत लग रही हैं.

2

हसीना की ये वायरल तस्वीरें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की है. इस दौरान उन्होंने गुजरात के बांधनी साड़ी की पटोला कोरसेट ब्लाउज के साथ पेयर किया. इस लुक में अनन्या पांडे की देख नजरे हटाए नहीं हट रही हैं.

3

अब अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. अबू जानी संदीप खोसला की इस स्पेशल बांधनी साड़ी ने अनन्या के रेड कार्पेट लुक में चार चांद लगा दिए.

4

अपनी बांधनी साड़ी के साथ अनन्या ने कलरफुल बीडेड कॉरसेट ब्लाउज कैरी किया. साड़ी से ज्यादा हसीना के इस पटोला कॉरसेट ब्लाउज ने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. ट्रेडिशनल बांधनी साड़ी को उन्होंने इस ब्लाउज के साथ मॉडर्न टच दिया है.

5

मेकअप और जूलरी की बात करें तो अनन्या ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपना ये लुक कंप्लीट किया. हसीना का मेकअप मिनिमल ही नजर आया. स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है.

6

वैसे तो अनन्या पांडे हर बार ही अपने खूबसूरत लुक्स से कहर ढाती हैं. इस बार भी उनका ये लुक सभी का दिल चुरा ले गया. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की शाम में अनन्या पांडे ने अपने इस स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर दिया है.

7

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे के पास दो फिल्मों का लाइनअप है. लक्ष्य लालवानी के साथ हसीना 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी तो वहीं कार्तिक आर्यन के साथ एक बार फिर उनकी जोड़ी जमने वाली है. दोनों को 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • अनन्या पांडे ने पहनी बांधनी साड़ी, पटोला कॉर्सेट ब्लाउज पर टिकी हर किसी की नजर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.