अनंत-राधिका के फंक्शन में हल्दी से नहाई पूरी अंबानी फैमिली, हार्दिक पांड्या ने किया गरबा तो रणवीर सिंह ने खूब पीटा ढोल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे थे. हल्दी सेरेमनी से सामने आए इस वीडियो में पूरी अंबानी फैमिली, यहां तक कि सितारे भी हल्दी में डूबे नजर आ रहे हैं.
हल्दी सेरेमनी में अनंत अंबानी बेहद जोश में दिखे. वे भर-भरकर सभी को हल्दी लगाते दिखाई दिए. उन्होंने अपने पिता मुकेश अंबानी को भी हल्दी से रंग दिया.
हल्दी सेरेमनी में अनंत अंबानी बेहद जोश में दिखे. वे भर-भरकर सभी को हल्दी लगाते दिखाई दिए. उन्होंने अपने पिता मुकेश अंबानी को भी हल्दी से रंग दिया.
अनंत अंबानी अपनी मां नीता अंबानी को भी हल्दी लगाते दिखे. इस दौरान नीता अंबानी भी खूब एंजॉय करती नजर आईं.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी में रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या ने खूब गरबा खेला.
हार्दिक और रणवीर ने साथ मिलकर खूब मस्ती की. दोनों ढोल बजाते भी नजर आए.
अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह अलग ही मूड में दिखे. वे कभी ढोल पीटते नजर आए, तो कभी डांस करते दिखाई दिए.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भी एक फोटो सामने आई जिसमें दोनों हल्दी में सराबोर होकर नाचते दिखे.
एक और तस्वीर मेंअंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी राधिका को हल्दी लगाती दिखाई दीं.
राधिका मर्चेंट और श्लोका अंबानी को एक साथ जमकर डांस करते भी देखा गया.