एक्सप्लोरर
अमिताभ बच्चन से लेकर सैफ अली खान तक..इन सेलेब्स के पास है प्राइवेट जेट, देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनके पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है. लेकिन आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिनके पास प्राइवेट जेट है.
इन फिल्मी सितारों के आलीशान जिंदगी से सभी वाकिफ हैं. अपने लाइफस्टाइल के कारण ये सेलेब्स हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आपके फेवरेट सेलेब्स करोड़ों के प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं.
1/7

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट के पहले नंबर पर शुमार है. आज एक्ट्रेस बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपने नाम का डंका बजाती हैं. रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस 84 करोड़ रुपए के प्राइवेट जेट की मालकिन हैं. इसमें वो अक्सर अपने फैमिली के साथ सफर करती हैं.
2/7

शिल्पा शेट्टी आजकल फिल्मों के अलावा कई रियलिटी शोज में नजर आती हैं. अदाकारा भी प्राइवेट जेट की मालकिन हैं. अक्सर वो अपने फैमिली और दोस्तों के साथ इसमें ट्रैवल करती हैं.
3/7

बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन भी लैविश लाइफ एंजॉय करते हैं. अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में देकर वो सदी के महानायक बन गए हैं. अभिनेता भी प्राइवेट जेट के ओनर हैं. अक्सर ही उन्हें इस जेट में सफर करते हुए देखा गया है.
4/7

अजय देवगन को ज्यादातर सिंपल रहते हुए ही देखा गया है. वो भी बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं. कई महंगी गाड़ियों के अलावा एक्टर प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं.
5/7

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के रईसी से सभी वाकिफ हैं. एक्टर की कई फिल्में सुपरहिट रह चुकी हैं. लेकिन आजकल वो भी फिल्मी पर्दे से दूर रहते हैं. सैफ अली खान भी उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं जिसके पास प्राइवेट जेट है. एक्टर को अक्सर अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ प्राइवेट जेट से ट्रैवल करते देखा गया है.
6/7

पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा भी प्राइवेट जेट की मालकिन हैं. आज एक्ट्रेस के चर्चे साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में भी है.
7/7

साउथ के मशहूर एक्टर महेश बाबू की फैन फॉलोविंग तगड़ी है. अक्सर फैंस उनके बारे में जानने के लिए इच्छुक रहते हैं. आपको बता दें महेश बाबू भी प्राइवेट जेट के ओनर हैं.
Published at : 15 Jul 2025 12:06 PM (IST)
और देखें























