एक्सप्लोरर
‘फोन आता है तो घबरा जाता हूं’, आखिर किससे डरते हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ?
Amitabh Bachchan Kissa: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में 'केबीसी 16' के स्टेज पर खुद का एक ऐसा राज खोला था. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं जो पिछले पांच दशक से लगातार अपनी एक्टिंग और स्किल्स का लोहा मनवा रहे हैं. बिग भी आज भी उसी शिद्दत और मेहनत के साथ काम करते हैं जितना वो अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में करते थे. हालांकि यहां हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ की एक ऐसी दिलचस्प बात बता रहे हैं. जिसे सुनकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे.
1/7

दरअसल अमिताभ बच्चन फैमिली मैन माने जाते हैं और वो खुद इस बात को स्वीकार करते हैं कि पचास साल की शादी के बाद भी वो अपनी पत्नी से डरते हैं.
2/7

अमिताभ बच्चन ‘केबीसी-16’ होस्ट कर रहे हैं. 82 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन शो के दौरान पर्सनल लाइफ के किस्से भी शेयर करते रहते हैं. शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने बताया कि शादी के पचास साल बाद भी उन्हें जया से डर लगता है.
Published at : 24 Dec 2024 08:04 PM (IST)
और देखें
























