‘जंजीर’ के अमिताभ बच्चन से ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के रणदीप हुड्डा तक, पर्दे पर पूरी तरह बदल गया पुलिस अफसरों का स्वैग

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से लेकर रणवीर सिंह तक, कई कलाकारों ने पुलिस ऑफिसर्स के किरदार निभाते हैं. 70 के दशक से लेकर अब तक इस किरदार में कई बड़े बदलाव लाए, जिनकी कहानियों ने हर पीढ़ी को बांधे रखा हैं. इसी बीच आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ 6 पुलिस ऑफिसर्स के बारे में, जिन्होंने एक नई परिभाषा पेश की हैं.
अमिताभ बच्चन - सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने जंजीर फिल्म में 'एंग्री यंग मैन' पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थीं. फिल्म में वो बहुत ही गुस्सैल, ईमानदार और दर्द से भरे हुए इंसान थे.
अक्षय कुमार - अक्षय कुमार ने राउडी राठौर में एक पुलिस अफसर के दमदार किरदार से वापसी की थीं. इसमें एक्शन और कॉमेडी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला था और अक्षय की भी बहुत तारीफ हुई थीं.
सलमान खान - दबंग में सलमान खान ने चुलबुल पांडे पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाया था. फिल्म में उनका रोल भ्रष्ट के साथ मजेदार और दिलचस्प था, जिसे फैंस ने पसंद किया था.
रणदीप हुड्डा - इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के अपने किरदार से पुलिस की कहानियों को एक नई दिशा दी थीं. फिल्म में उनका किरदार बहुत ही रॉ, गंभीर और जमीन से जुड़े व्यक्ति का था, जो अपने फैसलों और मोरल्स के बीच संतुलन बनाते हैं.
रणवीर सिंह - रणवीर सिंह ने सिम्बा के किरदार में खूब सुर्खियां बटोरी. फिल्म में जहां वो पैसे के पीछे पागल था, वहीं बाद वो न्याय के खिलाफ लड़ने वाले ऑफिसर के रूप में उभरे.
अजय देवगन - सिंघम में अजय देवगन ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था, जिससे उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की. फिल्म में वो एक निडर और ईमानदार होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई करते हैं.