जब अंडरटेकर को उठाने के चक्कर में कमर तुड़वा बैठे थे अक्षय कुमार, जानें ‘खिलाड़ी’ का दिलचस्प किस्सा

अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो जिस एनर्जी से स्क्रीन पर मौजूद होते हैं वो दर्शकों को उनकी तरफ खींचती हैं. अक्षय कुमार स्टंट के मामले में कोई भी चैलेंज लेने को तैयार रहते हैं. ऐसा ही एक वाकया है जब अक्षय ने डब्लूडब्लूई के नामी रेसलर अंडरटेकर से पंगा ले लिया था. क्यों भिड़ गए थे दोनों और फिर क्या हुआ था नतीजा, आज आपको बताएंगे.
दरअसल ये किस्सा अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म खिलाड़ियों के ‘खिलाड़ी’ के दौरान का है. इसका जिक्र खुद अक्षय कुमार ने एक बातचीत के दौरान किया था. अक्षय अपने स्टंट खुद ही करते हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने कई खतरनाक स्टंट किए थे.
अक्षय कुमार बताते हैं कि वो इसे लेकर बिल्कुल क्रेजी थे. इस फिल्म में उन्होंने अंडरटेकर के साथ भी एक फाइट स्टंट किया था और इससे उनकी कमर बस टूटने से बची थी. उन्हें इस स्टंट के दौरान स्लिप डिस्क हो गया था.
द रनवीर शो के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में एक फाइट सीन के दौरान अंडरटेकर से लड़ना था. इस दौरान मैंने अंडरटेकर को अपनी पीठ पर उठा लिया था. जिसके बाद मेरी हालत खराब हो गई थी.
अक्षय कुमार कहते हैं कि मुझे याद है और मेरी कमर को भी याद है. उसको उठा था और कमर टूट गई थी. मैं पागल था जो मैंने उसे उठाया था. उसका वजन सवा चार सौ पाउंड था. लेकिन मैंने उसे देखा और बोला था कि हां मैं इसे उठा लूंगा.
अक्षय बताते हैं कि सब ठीक रहा, मैंने उसे उठा लिया और सीन शूट हो गया. तीन दिन बाद कुछ खटाक से बोला और पता चला मुझे स्लिप डिस्क हो गया है. हालांकि ट्रीटमेंट के बाद अब ये बिल्कुल बेहतर है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हालिया रिलीज फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन और करीना कपूर संग नजर आए थे.
वहीं अब एक्टर की पाइपलाइन में ‘गोलमाल 5’ और ‘जॉलीएलएलबी 3’ जैसे कई बड़े फिल्में हैं.