करोड़ों की संपत्ति के मालिक है 'रहमान डकैत', अक्षय खन्ना की नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

अक्षय खन्ना बॉलीवुड के टैलेंट एक्टर्स में से एक है. फिल्म 'धुरंधर' में उन्होंने रहमान डकैत का रोल निभा कर खूब लाइमलाइट लूटी. आज, 28 मार्च को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस खास मौके पर आइए जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ कितनी है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की है लेकिन फिल्म धुरंधर से वो हर जगह छा गए. दर्शकों ने उन्हें रहमान डकैत के किरदार में खूब पसंद किया.
बता दें एक्टर काफी लविश लाइफ जीते हैं उनके पास करोड़ों की संपत्ति है.
अक्षय खन्ना लाइमटाइट से दूर रहना पसंद करते है, जिसकी वजह से उनकी लाइफस्टाइल का इतना पता नहीं लग पाता.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना की नेटवर्थ 167 करोड़ रुपए है. उनके पास कई प्रॉपर्टीज हैं.
अक्षय खन्ना के पास मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत 25 से 35 करोड़ रुपए बताई जाती है.
एक्टर का मालाबार हिल में भी एक शानदार घर है और अलीबाग में एक लैविश फार्म हाउस भी है.
इसके अलावा अक्षय खन्ना के पास पुणे और दिल्ली में भी कई प्रॉपर्टीज हैं. वन इंडिया की मानें तो उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं.