Nysa Devgn Photos: इस सिंगर के रिसेप्शन में ग्लैमरस अंदाज़ में पहुंचीं अजय देवगन की बेटी न्यासा, ऐसी तस्वीरें आईं हैं सामने

न्यासा देवगन
कनिका कपूर की रिसेप्शन पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंची अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन.
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के रिसेप्शन में न्यासा देवगन भी अपने दोस्तों वेदांत महाजन और ओरहान के साथ शामिल हुईं.
लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में आयोजित इस पार्टी में न्यासा ने एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस पहनी थी और बेहद कमाल की लग रही थी.
न्यासा की ये ड्रेस काफी टाइट और काफी सिंपल है लेकिन उनका अंदाज हर किसी को बेहद भा रहा है.
इस तस्वीर में ओरहान और गुरु रंधावा हैं, जबकि अन्य तस्वीर में न्यासा, वेदांत और कनिका हैं.
इन तस्वीरों को ओरहान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
ओरहान ने कैप्शन में लिखा- मैं आपके साथ अपना समय बर्बाद करने के लिए एक या दो बार घूमूंगा.
फोटो वायरल होते ही सबसे पहला कमेंट जान्हवी कपूर का आया. उन्होंने लिखा- समय बर्बाद करना इतना अच्छा कभी नहीं देखा.
वहीं, फैंस ने न्यासा के फैशन सेंस की तारीफ की. न्यासा बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है, उनकी फोटो वायरल होती रहती हैं.