एक्सप्लोरर

यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के अलावा Abhishek Bachchan ने कौन-कौन से बिजनेस में किया है इनवेस्ट? जानें यहां

Abhishek Bachchan: कबड्डी के बाद अब अभिषेक बच्चन क्रिकेट से भी जुड़ गए हैं. दरअसल एक्टर इस साल होने वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के को-ऑनर बने हैं. वैसे अभिषेक ने कई बिजनेस में पैसा लगाया हुआ है.

अभिषेक बच्चन ने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. फिर भी, उनकी उपलब्धियां फिल्म के दायरे से कहीं आगे तक फैली हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन की कुल नेटवर्थ उनकी फिल्मों और वेब सीरीज से होने वाली कमाई से कहीं ज्यादा है! और ऐसा इसलिए है क्योंकि एक्टर ने रियल एस्टेट से लेकर स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योर बनने तक कई बिजनेस में पैसा लगाया हुआ है. चलिए आज यहां जानते हैं एक्टर ने किस-किस बिजनेस में इनवेस्टमेंट किया हुआ है.

1/10
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की कुल नेटवर्थ 280 करोड़ रुपये है. उन्होंने कई फेमस ब्रांड में इनवेस्ट करते हुए अपने फाइनेंशियल पोर्टफोलियो को बढ़ाया है. फिलहाल अभिषेक ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में पैसा इनवेस्ट किया है. अभिषेक इस लीग के को-ओनर बने हैं. ये लीग इस साल 15 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगी बता दें कि ईटीपीएल ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अप्रूव किया है और इसमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स समेत विश्व भर के टॉप प्लेयर्स खेलते हुए नजर आएंगे.

2/10
बता दें कि अभिषेक बच्चन ने स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योर के तौर पर साल 2014 में प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स खरीदी थी. स्पोर्ट्स टीम ने उसी साल पहली बार पीकेएल चैंपियनशिप भी जीती थी.

3/10
वहीं राज शमानी के साथ एक बातचीत के दौरान, अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने जयपुर पिंक पैंथर्स से
वहीं राज शमानी के साथ एक बातचीत के दौरान, अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने जयपुर पिंक पैंथर्स से "100 गुना से ज्यादा" मुनाफा हासिल किया है. एक्टर ने कहा था, "जो चीज़ बहुत कम बजट में शुरू हुई थी, आज उसकी कीमत सैकड़ों करोड़ में है. यह बढ़िया है."
4/10
साल 2014 में ही  अभिषेक बच्चन एमएस धोनी और वीटा दानी के साथ इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम, चेन्नईयिन एफसी के को-ऑनर भी बने थे. बता दें कि, चेन्नईयिन एफसी ने 2015 और 2018 में आईएसएल चैंपियनशिप जीती थी.

5/10
अभिषेक बच्चन अपने पिता और लीजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस, एबी कॉर्प के अहम मेंबर्स में से एक हैं. एक निर्माता के रूप में, उन्होंने पा, शमिताभ और घूमर फिल्में दी हैं.

6/10
अभिषेक बच्चन और उनके पिता अमिताभ बच्चन ने पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट में भी खूब इनवेस्ट किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने  साल 2020 से 2024 में पांच साल के पीरियड के दौरान पूरे भारत में 220 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है.

7/10
रिपोर्ट के मुताबिक अकेले 2024 में उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है. अमिताभ-अभिषेक ने हाल ही में मुंबई के मुलुंड पश्चिम में ओबेरॉय रियल्टी के इटर्निया में 24.95 करोड़ रुपये में 10 अपार्टमेंट खरीदे थे.

8/10
अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ कई पॉपुलर ब्रांड में भी इनवेस्ट किया है. उन्होंने 2015 में मेरिडियन टेक के स्वामित्व वाली सिंगापुर स्थित ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज वेबसाइट ज़िद्दू में जॉइंटली इनवेस्टमेंट किया था. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ और अभिषेक ने ज़िद्दू में 125,000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) का निवेश किया. 2017 में, लॉन्गफिन कॉर्प द्वारा कंपनी को एक्यूजिशन रने के बाद उनके पास मौजूद 250,000 शेयरों से उन्होंने कथित तौर पर 112 करोड़ रुपये कमाए थे.

9/10
अभिषेक बच्चन ने  इंटरनेशनल लेवल पर पसंद किए जाने वाले वाहदाम ब्रांड में भी इनवेस्ट किया है. वाहदाम एक होमग्रोन चाय ब्रांड है, जिसके कस्टमर की लिस्ट में ओपरा विन्फ्रे, क्रिस प्रैट और एलेन डीजेनरेस जैसे सेलेब्स शामिल हैं.

10/10
नागिन, एक पॉपुलर फूड ब्रांड जिनकी खासियत हॉट सॉस हैं. साल 2022 में अभिषेक बच्चन ने इस ब्रांड में भी इनवेस्ट किया था.

बॉलीवुड फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया रिएक्ट, बोले- अक्षय कुमार नहीं थे पहली च्वॉइस

'चुंबक' से 'घमासान' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, चेक करें लिस्ट
मंडे को 'मिर्जापुर द मूवी' जड़ेगी शतक! 2 बजे तक 95 करोड़ के हुई पार

कैसे हुई थी वहीदा रहमान की फिल्मों में एंट्री, दिग्गज अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी

सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
डॉक्टर पर हमला मामले में शिवसेना पार्षद पर SC सख्त, 'ऐसे लोगों को...'

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह

'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'

एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द

SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी

Embed widget