Sitaare Zameen Par ने चटाई साल की 3 सबसे बड़ी फिल्मों को धूल, सनी देओल की भी एक न चली

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' थिएटर्स में रिलीज होते के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही इन 3 सबसे बड़़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने लगी है.
आमिर खान की एक्टिंग से लेकर फिल्म के सब्जेक्ट और डायरेक्शन-कहानी सबकी तारीफ करते हुए रिव्यूवर थक नहीं रहे.
फिल्म ने ओपनिंग डे पर धांसू शुरुआत करते हुए एक झटके में ही 15 से ज्यादा फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
लेकिन आमिर खान को सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उनकी फिल्म ने साल की तीन बड़े एक्टर्स की फिल्मों को इस मामले में पीछे किया है.
'सितारे जमीन पर' ने सबसे पहले 7 करोड़ का बढ़िया ओपनिंड डे कलेक्शन लेने वाली राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को धूल चटाई.
इसके बाद, फिल्म का अगला शिकार बनी अक्षय कुमार की 'केसरी 2' की जिसने पहले दिन सैक्निल्क के मुताबिक 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे.
इसके तुंरत बाद सनी देओल की 'जाट' का 9.5 करोड़ रुपये के ओपनिंड डे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी टूट गया है. बता दें कि आमिर खान की फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये के ऊपर की शानदार कमाई की है. फिलहाल ये डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.