2025 में इन 5 फिल्मों ने कमाया सबसे ज्यादा पैसा, 'धुरंधर' पहले नंबर पर, चेक करें पूरी लिस्ट

2025 में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कुछ ने अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की. इन फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ये मुनाफे के मामले में भी सबसे आगे रहीं. आइए जानते हैं 2025 की उन टॉप 5 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया.
'धुरंधर' साल 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म साबित हुई. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने करीब 305 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया.
फिल्म का बजट लगभग 285 करोड़ रुपये था, जिसमें प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन खर्च भी शामिल थे. अपने पूरे रन में इस फिल्म ने करीब 590 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें थिएट्रिकल शेयर के साथ-साथ नॉन-थिएट्रिकल डील्स से हुई कमाई भी शामिल है.
'सैयारा' साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस म्यूजिकल लव स्टोरी का बजट करीब 80 करोड़ रुपये था. थिएट्रिकल रिलीज के दौरान फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.
फिल्म ने 228 करोड़ रुपये का शेयर कलेक्ट किया. इसके अलावा नॉन-थिएट्रिकल डील्स से लगभग 95 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे फिल्म का रेवेन्यू करीब 323 करोड़ रुपये पहुंच गया. कुल मिलाकर अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने लगभग 243 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया.
'छावा' साल 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही और मुनाफे के मामले में तीसरे नंबर पर रही. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने करीब 129 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिससे ये साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई.
इसके बाद चौथे नंबर पर 'महावतार नरसिम्हा' रही, जिसने लगभग 100 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर एक रिकॉर्ड बनाया.
वहीं पांचवें नंबर पर 'एक दीवाने की दीवानियत' रही, जिसका कुल मुनाफा करीब 71.5 करोड़ रुपये रहा.