Box Office Report Card 2025: 6 महीने में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल? जानें कितने हिट, कितने फ्लॉप

साल 2025 का आधा साल बीत चुका है. इस साल बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं. कई फिल्मों का जलवा रहा तो कई फिल्मों का बुरा हाल रहा.
बॉलीवुड क के धमाकेदार और टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इसी साल रिलीज हुई. इस फिल्म ने थिएटर्स पर धमाल मचा दिया. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.
खिलाड़ी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' दूसरे नंबर पर है. इस फिल्म ने रिलीज होने से अब तक 290 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म अभी भी थिएटर्स पर ऑडियन्स को एंटरटेन कर रही है.
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' तीसरे नंबर पर है. पहले पार्ट की तरह इस पार्ट ने भी दर्शकों को इंप्रेस कर दिया. इस बार फिल्म में रितेश देशमुख विलेन रोल में नजर आए हैं. फिल्म ने 235 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.
हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई. फिल्म ने अभी तक 198 करोड़ कमा लिए है और ये आंकड़ा अभी और बढ़ रहा है.
अक्षय कुमार की एक और फिल्म 'केसरी 2' भी इसी साल रिलीज हुई थी. फिल्म में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म पांचवे नंबर पर पहुंची है. फिल्म ने 143 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी.
अक्षय की 'स्काई फोर्स' छठे नंबर पर है. इस फिल्म ने 122 करोड़ का कलेक्शन किया था.
सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जाट' भी इसी साल पर्दे पर आई. फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में दिखे थे. इस फिल्म ने 117 करोड़ का बिजनेस किया था.
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट सेभरी फिल्म 'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर 89 करोड़ की कमाई की. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ये फिल्म ट्रेंड कर रही है.