एक्सप्लोरर
Bhojpuri News: कभी बने शाहरुख कभी सनी देओल, बॉलीवुड फिल्मों के भोजपुरी वर्जन में छा गए निरहुआ
Nirahua Hit Films: निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार हैं. निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्मों में काम किया है साथ ही उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों का भोजपुरी वर्जन भी बनाया है.
निरहुआ सुपरहिट फिल्में (PC: Facebook)
1/7

निरहुआ की भोजपुरी फिल्में सिनेमाई पर्दे पर खूब कलेक्शन इकट्ठा करती दिखीं हैं. फैंस को बड़े पर्दे पर उन्हें देखना खूब पसंद है.
2/7

निरहुआ कभी बड़े पर्दे पर मिथुन चक्रवर्ती बनते नजर आए हैं तो कभी सनी देओल, निरहुआ ने अपनी पिक्चरों में शाहरुख खान की भी भूमिका निभाई है.
3/7

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म का भोजपुरी वर्जन भी आया जिसका टाइटल 'आज के करण अर्जुन' रखा गया था.
4/7

इस फिल्म में जहां निरहुआ ने शाहरुख का किरदार निभाया था तो वहीं उनके भाई प्रवेश लाल यादव ने इस फिल्म में सलमान खान की भूमिका निभाई थी.
5/7

सनी देओल की बॉर्डर तो आपको याद ही होगी तो आइए इसका भोजपुरी वर्जन भी देख लीजिए. निरहुआ की बॉर्डर भी सिनेमाई पर्दे पर खूब हिट रही थी.
6/7

निरहुआ ने शाहरुख खान, सनी देओल ही नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती का किरदार भी निभाया हुआ है. 1987 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म परिवार का भोजपुरी रीमेक में भी निरहुआ ने खूब जलवा दिखाया है.
7/7

भोजपुरी जगत में बनाई गई कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किया गया है. लेकिन इन फिल्मों में बदले किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आए हैं.
Published at : 21 Jan 2023 02:48 PM (IST)
और देखें























