एक्सप्लोरर
Amrapali Dubey Birthday: क्या 'निरहुआ' की रियल वाइफ हैं आम्रपाली दुबे? बर्थडे पर जानें उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी हकीकत
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. अक्सर लोग उन्हें 'निरहुआ' यानी दिनेश लाल यादव की पत्नी बताते हैं. आम्रपाली के बर्थडे पर जानते हैं कि हकीकत क्या है?
आम्रपाली दुबे (Image Credit: @aamrapali1101 Instagram)
1/9

आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1992 के दिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था. कुछ समय बाद उनके दादा मुंबई शिफ्ट हो गए. इसके बाद आम्रपाली की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई.
2/9

बता दें कि आम्रपाली ने फिल्मों से पहले टीवी सीरियल में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
3/9

सबसे पहले आम्रपाली सीरियल 'रहना है तेरी पलकों की छांव' में नजर आई थीं. इस सीरियल में उन्होंने सुमन का किरदार निभाया था.
4/9

आम्रपाली बताती हैं कि वह सीरियल में काम करके ही खुश थीं, लेकिन इससे उनकी दादी को मजा नहीं आता था. दादी की इच्छा के चलते ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की.
5/9

कई धारावाहिकों में काम करने के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया. वह सबसे पहले साल 2014 में बनी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में नजर आईं.
6/9

इस फिल्म में उन्होंने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ जोड़ी बनाई थी. इसके बाद आम्रपाली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
7/9

निरहुआ हिंदुस्तानी में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी इतनी हिट हुई कि लोग उन्हें बेहद पसंद करने लगे. यह जोड़ी आज भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ी की लिस्ट में शामिल है.
8/9

लगातार कई फिल्मों में साथ काम करने की वजह से निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं, लेकिन यह हकीकत नहीं है.
9/9

दिनेश लाल यादव की असली पत्नी का नाम मंशा देवी है. भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले ही दिनेश लाल यादव की शादी हो चुकी थी. वहीं, आम्रपाली ने अभी तक शादी नहीं की है. वह कहती हैं कि अभी तक उन्हें पसंद का लड़का नहीं मिला है. जिस दिन मिल जाएगा, शादी कर लूंगी.
Published at : 11 Jan 2023 08:21 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
महाराष्ट्र
विश्व
क्रिकेट
बॉलीवुड

























