एक्सप्लोरर
इन भोजपुरी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, जमकर छापे नोट, देखें लिस्ट
Bhojpuri Superhit Films : भोजपुरी इंडस्ट्रा में कई फिल्म है जिसने ऑडियन्स को खूब एंटरटेन किया. उनमें से ये भोजपुरी सुपरहिट फिल्में जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. मिस ना हो इसलिए अभी लिस्ट देखें.
भोजपुरी सिनेमा अपने यूनिक स्टोरीलाइन, गानों और एक्शन के चलते ऑडियन्स में बेहद पॉपुलर है. भोजपुरी की कई फिल्में हैं जिसने सबको अपना दीवाना बना दिया वहीं इस इंडस्ट्री की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. जानने के लिए अभी लिस्ट देखें.
1/8

पंडित जी बताई ना बियाह कब होई - साल 2005 की इस सुपरहिट फिल्म में रवि किशन और नगमा की जोड़ी देखने को मिली थी. इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का बिजनस किया था. इस फिल्म का बाद में इसका सीक्वल भी बना.
2/8

प्रतिज्ञा- साल 2008 में रिलीज 'प्रतिज्ञा' में दिनेश लाल यादव और पवन सिंह पहली बार एकसाथ सिनेमा में नजर आए. 78 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय 22 करोड़ रुपये की धमाकेदार नोटों की कमाई की.
3/8

गंगा - साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगा' में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, नगमा, मनोज तिवारी, रवि किशन और गुलशन ग्रोवर थे. इस सुपर डुपर हिट फिल्म ने 35 करोड़ रुपये कमाए थे.
4/8

बॉर्डर- दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर 'बॉर्डर' 2018 में रिलीज हुई थी. डायरेक्टर संतोष मिश्रा की इस देशभक्ति फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
5/8

ससुरा बड़ा पईसावाला - साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म के नाम आज भी सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड है. मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की ये पहली फिल्म थी. 30 लाख का बजट की इस फिल्म ने 36 करोड़ कमाई की थी.
6/8

निरहुआ हिन्दुस्तानी - ये फिल्म दिनेश लाल यादव की 50वीं फिल्म और आम्रपाली दुबे की डेब्यू फिल्म थी. 2014 में रिलीज हुई डायरेक्टर सतीश जैन की इस मूवी ने 14 करोड़ का बंपर कमाई की.
7/8

देवरा बड़ा सतावेला - साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में पवन सिंह, रवि किशन, प्रदीप पांडेय और मोनालिसा नजर आए थे. इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
8/8

मेहंदी लगा के रखना - काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की ये फिल्म भी टॉप-10 की लिस्ट का हिस्सा है. डायरेक्टर रजनीश मिश्रा की इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
Published at : 04 Jun 2025 08:07 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड
























