Arjun Kapoor Photos: सोफे पर आराम फरमाते हुए मोमोज खाते दिखे अर्जुन कपूर, चीट डे को एक्टर ने किया खूब एंजॉय
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन लुक की वजह से खबरों में छाए हुए हैं.
लेकिन लगता है अर्जुन कपूर सिक्स पैक एब्स बनाकर थक गए हैं तभी तो देखिए ना एक्टर किस तरह सोफे पर आराम फरमाते हुए मोमोज का लुफ्त उठा रहे हैं.
पेट पर मोमोज से भरी प्लेट रखकर अर्जुन कपूर बड़े ही चाव के साथ मोमोज खाते दिख रहे हैं.
वैसे अर्जुन कपूर को एक चीट डे मिलना तो बनता है. अर्जुन कपूर को खाने से कितना लगाव है ये तो आप इन तस्वीरों को देख समझ गए होंगे.
सोफे पर अंगड़ाइयां लेते हुए अर्जुन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - तुम्हारा मंडे वीकेंड फोमो से भरा हुआ है, ओर मैं मोमोज का लुफ्त उठा रहा हूं...
अर्जुन कपूर के ये नवाबी ठाठ देख फैंस उनके कायल हो चुके हैं. तभी तो देखिए ना किस तरह फैंस अर्जुन की फोटो पर धड़ाधड़ लाइक की बरसात कर रहे हैं.
अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों को देख फैंस का मन भी ललचा उठा है. कमेंट सेक्शन में खाने के शौक़ीन लोग अपनी फेवरेट डिशेज का नाम बता रहे हैं.