अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक, एक्टिंग के अलावा इस बिजनेस से खूब पैसे कमाते हैं ये बड़े स्टार्स

Entertainment_(6)
माना जाता है कि बॉलीवुड एक्टर्स सबसे ज्यादा कमाई करते हैं. ज्यादा कमाई करने बाद भी वह निवेश करने में विश्वास रखते हैं. क्या आप जानते हैं एक्टिंग के अलावा कई एक्टर्स का अपना बिजनेस है? वह दूसरे व्यवसायों में भी काम करते हैं? यह हम अक्षय कुमार, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और मलाइका समेत कई सेलेब्स हैं, जो दूसरे व्यवसायों में काम कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के कई रेस्टोरेंट और नाइटक्लब हैं. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम उन्होंने पॉपकोर्न एंटरटेनमेंट रखा हुआ है.
बॉबी देओल को म्यूजिक से काफी ज्यादा प्यारा है. उनका सपना डीजे बनने का था. वह एक्टिंग के साथ-साथ डीजे का भी काम करते हैं. साल 2016 में उन्होंने दिल्ली के नाइटक्लब में पहला परफॉर्मेंस दिया.
माधुरी दीक्षित की अपनी एक डांस अकादमी है. इस अकादमी का नाम 'डांस विद माधुरी' है.
मलाइका अरोड़ा एक फैशन साइट 'द लेबेल लाइफ' की मालकिन हैं. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अपना योग ब्रांड 'सर्वा' शुरू किया है. इसके लिए उन्होंने एक एप भी लॉन्च किया है.
अजय देवगन अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस 'देवगन सॉफ्टवेयर लिमिटेड' है. इसके अलावा उन्होंने रोजा ग्रुप और चारनाका के साथ कोलाबोरेशन कर गुजरात के 25 मेगावाट सोलर पावर प्लांट में निवेश किया हुआ है.
अक्षय कुमार ने साल 2012 में 'ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स' नाम से प्रोडक्शन हाउस की शुरू किया. उन्होंने वर्ल्ड कबड्डी लीग में 'खालसा वॉरियर' टीम खरीदी हुई है.