Aashram की 'बबिता जी' रचाने जा रही हैं शादी, Bobby Deol संग इंटीमेट सीन देकर मचाया था तहलका
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क | 06 Nov 2023 11:42 PM (IST)

आश्रम 3, त्रिधा चौधरी
1
त्रिधा चौधरी ने बताया कि वह अगले साल तक शादी के बंधन में बंद जाएंगी. कलकत्ता टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी वेडिंग की सारी डिटेल्स शेयर की है.
2
लेकिन अभी तक उन्होंने अपने होने वाले पति का नाम रिवील नहीं किया है. उन्होंने बस इतना बताया कि वह भी फिल्म इंडस्ट्री से है.
3
वहीं शादी को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए त्रिधा ने कहा कि हम दोनों अभी बेहद खुश हैं और हमें अपना रिलेशनशिप प्राइवेट रखना पसंद है.
4
त्रिधा ने बताया कि वह सिंपल तरीके से शादी करना चाहती हैं. उन्होंने कहा अगर सब कुछ ठीक रहा है तो हम अगले साल शादी कर लेंगे. हम गुरुद्रारे में शादी करेंगे.
5
बता दें कि त्रिधा कलकत्ता की रहने वाली हैं. उनकी उम्र 29 साल है.
6
वहीं बहुत जल्द वह एक बंगाली सीरीज में भी नजर आने वाली हैं.