Priyanka Chopra से लेकर Alia Bhatt तक, बॉलीवुड के ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर करते हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड
प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है. ये बात उनके सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाई देती है. इंस्टाग्राम पर उनके 67.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. एक्ट्रेस न केवल पिक्चर-शेयरिंग ऐप पर अपने फैन्स के साथ अपडेट साझा करती हैं, बल्कि वो अक्सर अपनी और अपने फैमली की प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं.
प्रियंका चोपड़ा के बाद बॉलीवुड ब्यूटी श्रद्धा कपूर हैं. 'स्त्री' स्टार की इंस्टाग्राम पर 64.8 मिलियन फैन फॉलोइंग है. श्रद्धा का इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात की गवाही देता है कि वो एक साधारण और सुखी जीवन जीती हैं. वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ मनमोहक पल की तस्वीरें शेयर करती हैं.
नेहा कक्कड़ ने हिंदी और पंजाबी इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक अपने लिए एक जगह बनाई है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 61.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनका इंस्टाग्राम हैंडल उनकी खूबसूरत तस्वीरों, पति रोहन प्रीत सिंह के साथ मनमोहक पलों और उनके चार्टबस्टर गानों से भरा हुआ है. उनके सभी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते है.
इस बात में कोई शक नहीं की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बेहतरीन एक्ट्रेस में से हैं. इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बटोरने की बात करें तो दीपिका भी पीछे नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी करीब 59.2 मिलियन फैन फॉलोइंग है. अपने प्यारे पति रणवीर सिंह के साथ अपने शानदार फोटोशूट और प्यार भरी तस्वीरों के अलावा वो अक्सर अपने बचपन की यादों को अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं.
आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन कर के बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के करीब 54.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 'राज़ी' एक्ट्रेस अक्सर पोस्ट और आने वाली फिल्मों की जानकारी के अलावा फिटनेस रूटीन की झलक साझा करती दिखाई देती हैं.
जैकलीन फर्नांडीज ने सोशल मीडिया पर अपने लिए काफी फैन फॉलोइंग बटोर ली है. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 53.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. उनकी पोस्ट हमेशा खुशियों से भरी होती है. उनके फैन्स उन्हें इसी अंदाज के लिए पसंद करते हैं.
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं. काम में बिजी होने के बावजूद 'खिलाड़ी' स्टार अपने फैन्स का मनोरंजन करने और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना कभी नहीं भूलते हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी 53.5 मिलियन फैन फॉलोइंग है. अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट के अलावा अक्षय को अक्सर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों-आरव और नितारा के साथ फोटो शेयर करते देखा जाता है.