West Bengal Panchayat Elections 2023: बंगाल पंचायत चुनाव में कब मतदान और कब नतीजे, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल

West Bengal Panchayat Election
पश्र्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होंगे. चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को आएंगे.
पश्चिम बंगाल के 20 जिलों में तीन स्तर- ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद पर चुनाव होंगे.
दार्जिलिंग और कलीमपोंग, दोनों जिलों में दो स्तरीय चुनाव 8 जुलाई को सिंगल फेज़ में ही होंगे.
फिलहाल 20 जिला परिषद में 825 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र हैं और 1 महाकुमा परिषद है.
इसके अलावा 341 पंचायत समिति में 9240 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र और 3354 ग्राम पंचायत में 48751 ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्र है.
पंचायत चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग को इस बार 2,36,464 नामांकन मिलें हैं.
राज्य चुनाव आयोग ने वोटिंग का टाइम सुबह 7 से शाम 5 बजे तक रखा है.
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं.