✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

UP By Elections: यूपी के उपचुनाव के साथ ही होगी आकाश आनंद की ‘परिपक्वता’ की परीक्षा, 10 विधानसभा सीटों पर बिगुल फूंक रही BSP

एबीपी लाइव   |  04 Jul 2024 02:50 PM (IST)
1

यूपी में होने वाले 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए बसपा की तैयारियां तेज है. आकाश आनंद को बसपा में दो महत्वपूर्ण पदों को वापस दे दिया गया है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राज्य में पहला चुनाव हो सकता है, जहां पार्टी में दूसरे नंबर के नेता के तौर पर उनकी ‘परिपक्वता’ की परीक्षा होगी. लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को अपरिपक्व होने के चलते बीच में ही बेंच पर बैठा दिया था.

2

आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक और उत्तराधिकारी पद से हटा दिया गया था. अब जब बसपा सभी 10 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है तो लग रहा है कि पार्टी की खोई जमीन को वापस पाने में आकाश की भूमिका पर फिर से ध्यान केंद्रित हो सकता है.

3

वहीं एक ओर बसपा नेताओं ने मायावती के निर्देश पर काम शुरू कर दिया है. बसपा के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कहना है कि हम इन विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं. उनकी पार्टी मिशनरी और जीतने योग्य प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा कि पंजाब और उत्तराखंड के उपचुनावों की तरह यूपी के उपचुनावों के लिए भी स्टार प्रचारकों की सूची का ऐलान किया जा सकता है. इसमें मायावती और आकाश आनंद रैलियों को संबोधित करेंगे.

4

मायावती ने आकाश को इस उम्मीद में वापस लाया कि वह पार्टी और हर स्तर पर आंदोलन के हित में एक परिपक्व नेता के रूप में उभरेंगे. 2024 के चुनावों में बसपा को कोई सीट नहीं मिली और इसका वोट शेयर 2019 में 19.4% से घटकर 9.3% रह गया. तब पार्टी ने 10 लोकसभा सीटें जीती थीं. इस समय यूपी सदन में बसपा का केवल एक विधायक है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • UP By Elections: यूपी के उपचुनाव के साथ ही होगी आकाश आनंद की ‘परिपक्वता’ की परीक्षा, 10 विधानसभा सीटों पर बिगुल फूंक रही BSP
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.