PM Modi Varanasi Visit: किसानों पर केंद्र का फोकस, अब अन्नदाताओं को PM देंगे बड़ी सौगात, जानिए क्या है पूरा प्लान

PM-Kisan Samman Nidhi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद केंद्र सरकार का फोकस फिलहाल किसानों पर नजर आ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (18 जून, 2024) को वाराणसी दौरे पर 50 हजार किसानों से संवाद करेंगे.
बीजेपी के काशी क्षेत्र के प्रमुख दिलीप पटेल ने बताया कि पीएम कुछ किसानों से व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगे.
मेहंदीगंज में सम्मेलन स्थल पर 21 किसानों से वह व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और कृषि उत्पादों को भी देखेंगे.
पीएम 30 हजार कृषि सखियों को सम्मानित करेंगे. इनमें पूर्वी यूपी की पांच किसानों को वह प्रमाणपत्र सौंपेंगे.
किसानों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त भी जारी करेंगे.
पीएम के दौरे की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कार्यक्रम में शिवराज चौहान और योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे.
प्रोग्राम में दूर-दराज के गांवों से किसान बसों, ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों से सम्मेलन में पहुंचेंगे.