एक्सप्लोरर
जब संसद में यूपी के लड़कों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेर लिया, जानें क्यों मच गया हंगामा
NEET Paper Leak Row: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जवाब में बोले, “मुझे मेरे लोगों ने, प्रदेश के लोगों ने स्वीकृति देकर भेजा है. ऐसे में मैं बोल रहा हूं. मुझे किसी के भी स्वीकृति की जरूरत नहीं है."
संसद में सोमवार (22 जुलाई, 2024) को उत्तर प्रदेश (यूपी) के दो सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पेपर लीक मामले पर बुरी तरह घेर लिया. हालांकि, बाद में केंद्रीय मंत्री ने जवाब देने की कोशिश की लेकिन उनके उत्तर के बाद सदन में हंगामा हो गया. आइए, जानते हैं कि उस दौरान क्या कुछ हुआ:
1/7

संसद के निचले सदन यानी कि लोकसभा में पहले सपा के अखिलेश यादव ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितता को लेकर प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते हुए कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी और का रिकॉर्ड बनाए या न बनाए पर पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएगी.
2/7

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "क्या उन छात्रों की सूची जारी की जाएगी, जिनके सबसे ज्यादा नंबर आएं हैं. कुछ परीक्षा केंद्रों पर दो हजार से ज्यादा बच्चे पास हो गए हैं." सपा सांसद ने आगे धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए यह भी कहा, "यह मंत्री रहेंगे तो बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा."
Published at : 22 Jul 2024 01:39 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
स्पोर्ट्स

























