एक्सप्लोरर
वोटिंग से पहले ही जरांगे पाटिल ने आखिरी वक्त में पलट दिया पासा! महाराष्ट्र की इन 46 सीटों पर बदल सकता है रिजल्ट
Election 2024: मराठा आरक्षण के नेता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय पलटते हुए अब किसी का समर्थन न करने का ऐलान किया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने चुनावी मैदान में न उतरने का फैसला किया है. इससे पहले उन्होंने कई विधानसभा सीटों पर मराठा उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया कि वे न तो किसी पार्टी का समर्थन करेंगे और न ही अपने उम्मीदवार उतारेंगे. इस फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.
1/7

मनोज जरांगे पाटिल ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रहें, लेकिन वे किसी भी उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन नहीं करें. जरांगे ने कहा "हम चुनाव में नहीं उतर रहे, लेकिन हम चाहते हैं कि आप लोग खुद तय करें कि किसे हराना है और किसे चुनना है."
2/7

जरांगे पाटिल ने पहले मराठा समुदाय के लिए कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था. उन्होंने रविवार को पार्वती और दौड़ विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का समर्थन करने की बात भी की थी. हालांकि अब उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए यह कहा कि वे चुनावी मैदान में किसी भी उम्मीदवार को खड़ा नहीं करेंगे. यह बदलाव सियासी दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मराठा समुदाय के वोटों में बंटवारा होने की संभावना कम हो गई है.
Published at : 05 Nov 2024 10:11 AM (IST)
और देखें























