Lok Sabha Elections 2024: पुरी हॉट सीट से जब 2019 में हार गए थे संबित पात्रा, फिर BJP ने दोबारा क्यों लगाया उन पर दांव?

लोकसभा चुनाव 2024 में ओडिशा के पुरी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार संबित पात्रा तब सुर्खियों में आ गए, जब उनके एक बयान पर बवाल मच गया. उन्होंने भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बता दिया. हालांकि, चारों ओर कड़ी आलोचना के बाद उन्होंने टिप्पणी पर माफी मांगी और सफाई दी कि गलती से उनकी जुबान फिसल गई थी.
झारखंड के धनबाद में जन्मे संबित पात्रा फिलहाल 49 साल के हैं.
उन्हें पुरी हॉट सीट से चुनाव लड़ने का फिर से मौका दिया गया है.
वह भी तब जब साल 2019 में संबित पात्रा इस सीट से हार गए थे.
बीजू जनता दल (बीजेडी) के पिनाकी मिश्रा ने तब उन्हें मात दी थी.
संबित पात्रा तब 11 हजार 714 वोटों से इलेक्शन में हार गए थे.
बीजेपी नेता हार के बाद पुरी में जमीनी स्तर पर काम करते रहे.
राष्ट्रीय राजनीति से दूर रहकर उन्होंने पुरी की गलियों में समय बिताया.
ऐसे में पार्टी ने उन्हें दोबारा टिकट देकर फिर से दांव लगाया है.